बसपा प्रमुख मायावती ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं

0 772

लखनऊ: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देशवासियों को बधाई दी है।

मायावती ने अपने ट्वीट में कहा कि देश-दुनिया में रहने वाले समस्त भारतीयों को आजादी के 75वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी की सुख-शान्ति, समृद्धि व सुरक्षा आदि के लिए अपनी संवैधानिक चिन्ता, संघर्ष व योगदान को जरूर जारी रखें। इसी में ही देश व देशवासियों की इज्जत, शोहरत व बुलन्दी निहित।

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर ऑकलन का भी मौका है। इस दौरान देश ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि बुनियादी जरूरतों के क्षेत्र में कितनी अच्छी व सार्थक उन्नति की व साथ ही आगे निजी स्वार्थ व राजनीतिक संकीर्णता आदि से मुक्त होकर काम करने का प्रण करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.