BSP नेता याकूब कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस ने बेटे को भी किया अरेस्ट- 50 हजार का था इनाम

0 392

मेरठ: मेरठ पुलिस ने बीएसपी नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस को काफी समय से दोनों की तलाश थी साथ ही दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए इनाम भी घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र दिल्ली के चांदनी चौक में अपने रिश्तेदार के यहां पर छिपे थे। दोनों को पुलिस दिल्ली से मेरठ लेकर आ रही है।

दरअसल, याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित 7 लोगों पर गैंगस्टर की धारा में मुकदमा पंजीकृत है। ये मामले उस वक्त दर्ज किए गये थे, जब 31 मार्च 2022 को हापुड रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां अवैध तरीके से मीट पैकिंग का काम चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने याकूब और उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

आरोपी याकूब का बेटा फिरोज कोर्ट में सरेंडर होकर 1 महीने पहले जेल चला गया, जबकि पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर बाहर हैं। वहीं दूसरी ओर मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान पर पचास-पचास हजार का इनाम कर दिया था, लंबे समय से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन काफी वक्त तक पुलिस और एसटीएफ को कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दोनों पिता-पुत्र दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और शुक्रवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.