Bulldozer Holi: बाबा के बुलडोज़र (जेसीबी) ने भी खेली होली, पूरे शहर में घुमा बुलडोज़र

0 685

New Delhi: आपको बता दे की हुरियारों ने होली खेलने का इस बार एक नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के ब्रांड बुलडोजर को लेकर हुरियारे होली खेलने निकल पड़े। गुरुवार को प्रेमनगर के चाहबाई, भूड़, गौटिया समेत कई जगहों पर बुलडोजर पर बैठकर नाचते गाते होली खेली गई जश्न मनाए गए। होली खेलने वाली टोली ने बुलडोजर में साउंड सिस्टम बांध लिया। बुलडोजर चलने के साथ ही गाने शुरू हो गये। हुरियारे अपनी मस्ती में नाचते गाते जमकर होली खेली।

 

बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में होली के रंग पर चढ़ा सियासी खुमार, हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर खेली होली, बाबा के बुलडोजर की होली पर भी धूम, शहर में बुलडोजर होली रैली निकाली

यहाँ देखे झलक

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.