कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर

0 438

नई दिल्ली : कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी । कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश इकाई से 18 सीटों पर सिंगल नाम मांगे हैं। छत्तीसगढ़ की बची हुए 5 सीटों के प्रत्याशियों पर भी बैठक में चर्चा होगी संभावना है कि बैठक के बाद देर शाम तक सूची जारी की जा सकती है।

संभावना जताई जा रही है कि तेलंगाना के लिए भी उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। पार्टी ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से फिलहाल चार पर ही उम्मीदवार तय किए हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में बेचैनी बढ़ रही है। सांसदों और विधायकों सहित बीआरएस के कई नेता मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिल रहे हैं।

उनका कहना है कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट का आश्वासन दिया गया तो वे कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने दो सूची जारी की है। पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.