UP : सडक़ पर नमाज पढऩे वाले 2 हजार लोगों पर प्रकरण दर्ज

0 318

कानपुर : ईद (Eid) पर सडक़ों पर नमाज अता करने पर लगी रोक के बावजूद कानपुर में सडक़ पर नमाज अता करने वाले 2 हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर FIR दर्ज की गई है, हालांकि यह प्रकरण अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया है।

कानपुर में न केवल सडक़ों पर नमाज अता करने पर रोक लगाई गई है, बल्कि कानपुर में धारा 144 भी लागू की गई है, जिसके तहत 5 से अधिक लोगों का एक साथ जमा होना वर्जित है, लेकिन बेगमपुरवा स्थित ईदगाह एवं बजरिया थाना क्षेत्र स्थित बड़ी ईदगाह में हजारों लोगों ने सडक़ों पर नमाज अता की, जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनने के बाद दोनों थानों के चौकी प्रभारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। नमाज के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए, जिसके चलते पुलिस को इन लोगों पर प्रकरण दर्ज करना पड़ा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.