16 मई को देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

0 257

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश समेत आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। भारी वर्षा के साथ कई जगहों पर आंधी और तूफान का असर देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

इसके अलावा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। IMD के मुताबिक, वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते पूर्वी और मध्य भारत में कल यानि की 14 मई तक तेज़ हवाएं, बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 16 मई तक ऐसा मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम करवट ले सकता है और उत्तर पश्चिम भारत में जोरों से गर्मी शुरु हो सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.