चीन: पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का 96 साल की उम्र में निधन, ल्यूकेमिया से थे पीड़ित

0 110

नई दिल्ली. पडोसी देश चीन (China) की एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पूर्व चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। पट हो कि, जियांग जेमिन ने चीन में वर्ष 1989 में तियांन एनमन स्क्वेयर में हुए भीषण जनसंहार के बाद देश का बेहतरीन नेतृत्व किया था। फिर उन्होंने उन्होंने वर्ष 2002 में पार्टी के नेता हू जिंताओ के हाथ में राष्ट्रपति पद की बागडोर सौंपी थी।

वहीं चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार वे ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़िता थे। इसके चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना भी बंद कर दिया था। बाद में इसी बीमारी के चलते ही आज यानी बुधवार को उनकी मौत हो गई। जियांग जेमिन को 1989 के तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन के नेतृत्व के लिए चुना गया था।

गौरतलब है कि, उन्होंने करीब एक दशक तक चीन पर शासन किया था। गौअर्तलब है कि, जियांक का निधन ऐसे समय हुआ है, जब कोरोना प्रतिबंधों के चलते चीन के अलग-अलग शहरों में इसके विरोध में भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जानकारी दें कि, जियांग के शासनकाल में तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन में ऐसा कोई भी बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.