चीन-रूस के फाइटर जेट जा घुसे साउथ कोरिया के एयर डिफेंस जोन में, मचा हड़कंप

0 427

नई दिल्ली. साउथ कोरिया (South Korea) की एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के एयर डिफेंस जोन में अचानक 2 चीनी और 6 रूसी लड़ाकू विमान घुस गए हैं। मामले पर सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद साउथ कोरिया की एयर फोर्स ने अपने लड़ाकू विमानों को फौरन इस जोन में भेजे।

गौरतलब है कि, ये विमान ऐसे समय साउथ कोरिया एयर डिफेंस जोन में घुसे हैं जब साउथ कोरिया, US-चीन तनाव के बीच अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने में पूरे दम से लगा हुआ है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, यूक्रेन से युद्ध के बीच साउथ कोरिया ने का बड़ा दावा है कि 2 चीनी, 6 रूसी युद्धक विमान बिना सूचना के दक्षिण कोरिया के वायु रक्षा क्षेत्र में घुस गए हैं। साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने यह जानकारी उन्होंने योनहाप समाचार एजेंसी को भी दी है।

मामले पर ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि, युद्धक विमानों ने कडीज में उड़ान भरी, लेकिन दक्षिण कोरिया की क्षेत्रीय वायु सीमा का उल्लंघन नहीं किया। पूर्वाह्न 5:48 पर, दो चीनी एच-6 बमवर्षकों ने जेजू के दक्षिणी द्वीप के दक्षिण में जलमग्न चट्टान, इओ आइलेट से 126 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एक क्षेत्र से कडीज में उड़ान भरी, और उन्होंने सुबह 6:13 बजे कडीज की वायू सीमा से ये सभी निकल गये।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.