भूकंप से कांपा चीन का शिनजियांग प्रांत, इतनी तीव्रता पर डोली धरती

0 338

बीजिंग : बीते 72 घंटे में चीन का शिनजियांग प्रांत दूसरी बार भूकंप के झटकों से हिल गया है। भूकंप ऐसे वक्त में आया जब सुबह लोग अपने दिनचर्या में लगे हुए थे। अचानक धरती हिचकोले लेने लगी। इससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले स्थानों की ओर भागने लगे हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद भी भूकंप के झटके थम गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। चीनी मीडिया में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार भूकंप उत्तर पश्चिमी चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में किर्गिज़ स्वायत्त प्रान्त में बृहस्पतिवार को आया। रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। बता दें कि तीन दिन में सुदूर क्षेत्र में आया यह दूसरा भूकंप है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, अहेकी काउंटी में भूकंप सुबह छह बज कर 21 मिनट पर आया। सीईएनसी ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र 15 किमी की गहराई पर था। यह पिछले तीन दिन में प्रांत में आया दूसरा भूकंप है। मंगलवार को शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के अक्सू प्रान्त में वुशी काउंटी और उसके आसपास के इलाकों में 7.1 तीव्रता का भूकंप आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.