भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान ने की मुलाकात

0 257

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन और सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर भाजपा में बातचीत और बैठकों का दौर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने आवास पर ओडिशा भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चल रही बातचीत के दौरान बिहार भाजपा के बड़े नेता मंगल पांडे भी मौजूद हैं। अमित शाह के आवास पर चल रही बैठक में ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर समेत प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य से जुड़े अन्य अहम नेता मौजूद हैं।

बिहार की बात करें तो, चिराग पासवान अभी भी हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं और साथ ही वह अपनी पार्टी के लिए भी लोकसभा की पांच सीटें मांग रहे हैं। नीतीश कुमार के फिर से एनडीए गठबंधन में आने के बाद से भाजपा को बिहार में नए सिरे से अपने सहयोगी दलों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे पर मंथन करना पड़ रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.