Christmas 2025: सिर्फ दो दिन की छुट्टी में कहां घूमने जाएं? ये बजट-फ्रेंडली जगहें बना देंगी क्रिसमस यादगार

0 8,414

नई दिल्ली: क्रिसमस का त्योहार आते ही घूमने-फिरने का प्लान बनना शुरू हो जाता है। इस दौरान ऑफिस और स्कूल की छुट्टियां मिलना आसान होता है। अगर आपके पास क्रिसमस 2025 में सिर्फ दो दिन की छुट्टी है और आप कहीं बाहर जाकर सुकून और मस्ती दोनों का मजा लेना चाहते हैं, तो भारत की ये शानदार और बजट-फ्रेंडली जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां न सिर्फ घूमने का आनंद मिलेगा, बल्कि क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा भी दोगुना हो जाएगा।

मैक्लोडगंज
अगर आप सर्दियों में बर्फीली वादियों, ठंडी हवा और शांत माहौल का आनंद लेना चाहते हैं, तो क्रिसमस पर मैक्लोडगंज बेस्ट ऑप्शन है। हिमाचल की इस खूबसूरत जगह पर कम बजट में हॉस्टल और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं। दो दिन की छोटी ट्रिप के लिए यहां का अनुभव बेहद सुकून देने वाला साबित होता है।

उदयपुर
राजस्थान का उदयपुर अपनी झीलों, ऐतिहासिक महलों और राजसी ठाठ-बाट के लिए मशहूर है। क्रिसमस के दौरान यहां का मौसम बेहद खुशनुमा हो जाता है। कम बजट में महल, झीलें और पुरानी हवेलियां देखने का मौका मिलता है, जो इस शहर को दो दिन की ट्रिप के लिए खास बनाता है।

गोवा
अगर क्रिसमस पर बीच पार्टी और नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते हैं, तो गोवा से बेहतर जगह कोई नहीं। दोस्तों के साथ पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए यह डेस्टिनेशन एकदम परफेक्ट है। चर्च, बीच और सुनहरी धूप गोवा को क्रिसमस के समय और भी खास बना देती है।

कुर्ग
कर्नाटक का कुर्ग अपनी हरियाली, चाय के बागानों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। क्रिसमस के मौके पर यहां का सुकून भरा माहौल मन को तरोताजा कर देता है। बजट में होम-स्टे और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं, तो कुर्ग जरूर जाएं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.