CID फेम दिनेश फड़नीस का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0 509

मुंबई: सोनी टीवी के मशहूर शो CID फेम दिनेश फड़नीस का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले दिनों उन्हें किडनी और लीवर की समस्या के कारण कांदिवली के तुंगा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन सोमवार रात 12 बजे मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। 57 सालों की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

दिनेश फड़नीस CID में पिछले 20 सालों से फेड्रिक्स नामक CID ऑफिसर का किरदार निभा रहे थे। टीवी शोज़ के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी‌ काम किया था। दिनेश फड़नीस 1998 में CID के शुरुआत से ही शो के साथ जुड़े थे।

CID में दया का किरदार निभाने वाले और दिनेश फड़नीस के बेहद करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने बताया ने बताया कि, ‘दिनेश लीवर, हार्ट और किडनी की समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहे थे। समस्या काफी बढ़ जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।’ बता दें कि एक्टर का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में बोरिवली के दौलत नगर श्मशान भूमि में किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.