फिल्म वेलकम-3 में फिर नजर आएगी सर्किट-मुन्नाभाई की जोड़ी, अरशद वारसी ने खुद लगाई मुहर

0 286

नई दिल्ली : कुछ समय पहले जब अक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम 3 की घोषणा की थी तब से फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग इस फिल्म की कास्टिंग और कहानी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। वेलकम 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल का आना तो तय है। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि इस फिल्म में अरशद वारसी और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। अब अरशद वारसी ने खुद इस फिल्म पर मुहर लगा दी है।

अरशद वारसी को फिल्मों में ज्यादातर कॉमिक या फिर सीरियस किरदार के लिए जाना जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक हाल ही में अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह वेलकम 3 में नजर आने वाले हैं। अरशद वारसी ने कहा, इस फिल्म का मैं हिस्सा बनने जा रहा हूं, इस फिल्म में मैं, अक्षय कुमार, संजय दत्त, परेश रावल और कई अन्य लोग नजर आने वाले हैं।

अभिनेता ने कहा, ‘इस वक्त सिनेमा में पूरा परिदृश्य बदल गया है। अब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सभी फिल्में सुपरहीरो फिल्में हैं। वह जीवन से भी बड़ी है, विचित्र हैं। मैं खुद को उसी तरह देख रहा हूं। अब इन बड़ी फिल्मों में छोटा-मोटा काम करना मुझे पसंद नहीं है। मेरे लिए नौकरी से संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है। ये ऐसी फिल्में हैं जो मुझे ढेर सारा पैसा देंगी। इससे पहले मुझे जो प्रस्ताव मिले, वह मुझे बहुत पसंद नहीं आए। इस वक्त मैं जो कर रहा हूं वह वेलकम 3 है।’

अभिनेता ने मुन्नाभाई 3 के बनने पर अभी संदेह जताया है। लेकिन वह जॉली एलएलबी की फ्रेंचाइजी फिल्म जॉली एलएलबी 3 कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता असुर 2 में नजर आए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.