सीएम धामी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की भेंट

0 377

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भेंट कर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि बिरला के अनुभव का लाभ सदन व सांसदों को मिलेगा एवं उनके कुशल नेतृत्व में सदन की कार्यवाही व्यवस्थित व सुगम रूप से संचालित होगी और हमारे देश का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।

बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला बुधवार को 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेश किए गए और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा समर्थित प्रस्ताव को सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार किया। लोकसभा में विपक्ष द्वारा मत विभाजन पर जोर नहीं दिए जाने के कारण बिरला को दोबारा इस पद पर ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.