CM योगी आदित्यनाथ ‘श्री राम चरण पादुका पूजन’ कार्यक्रम में हुए शामिल

0 497

उत्तर प्रदेश: हाल ही न्यूज एजेंसी ANI द्वारा ट्विटर पर आई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘श्री राम चरण पादुका पूजन’ कार्यक्रम में हुए शामिल। आपको बता दें कि लंबे अरसे के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के ऐतिहासिक पल की गवाह बनकर मुस्लिम छात्राएं हम साथ-साथ हैं का संदेश देते हुए नजर आए।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग की छात्रा मासूम जेहरा, व दिव्यांग अरीबा खान अपने हुनर से थ्री-डी इंपैक्ट पर अवधी लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न कलाकृतियों को रंगोली के जरिए डिजाइन की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।

इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए मुस्लिम छात्राओं का उत्साह सातवें आसमान पर थे। इन मुस्लिम छात्राओं के साथ विभाग के अलावा फैशन डिजाइनिंग विभाग की अन्य छात्राएं भी शामिल होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.