केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक से तनातनी के दावों के बीच CM योगी का बड़ा बयान

0 216

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी ओबीसी कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया और इस बैठक में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला बोला है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसा और कहा कि विपक्ष की फूट डालो और राज करो की नीति नहीं चलने वाली। बता दें कि यूपी में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के बीच तनातनी के दावों के बीच सीएम योगी ने बड़ी बात कही। सोमवार को हुई बैठक में सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी नजर आए।

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि हमारे कार्यकाल में 60 प्रतिशत भर्तियां OBC समाज से हुई हैं। पिछले 7 साल में जितनी भी भर्तियां हुईं उनमें 60% ओबीसी वर्ग की भर्तियां हुई हैं। ओबीसी समाज में बजरंग बली की ताक़त होती है। रावण की लंका को जलाने में देर नहीं लगेगी। विपक्ष सोशल मीडिया के ज़रिए झूठ फैला रहा है जो चलने वाला नहीं है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.