कांग्रेस ने दिया पवन खेड़ा को प्रमोशन, संचार विभाग में मीडिया व प्रचार की सौंपी कमान

0 626

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पवन खेड़ा को पार्टी के नए संचार विभाग में मीडिया और प्रचार का प्रमुख नियुक्त किया है. इससे पहले, पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला के स्थान पर जयराम रमेश को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का संचार प्रभारी और महासचिव नियुक्त किया था।

पार्टी ने पिछले महीने उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ में लोगों से बेहतर ढंग से जुड़ने और अपनी संचार रणनीति को बदलने के लिए अपने संचार और मीडिया विभाग में सुधार करने का संकल्प लिया था।

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने पवन खेड़ा को नए संचार विभाग में मीडिया एवं प्रचार का अध्यक्ष नियुक्त करने के निर्णय को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. खेड़ा अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.