कांग्रेस-AAP में डील डन, दिल्ली, गुजरात सहित 5 राज्यों में गठबंधन का ऐलान

0 418

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप की ओर से संदीप पाठक, आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए. वहीं कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया और अरविंदर लवली थे.

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लंबी चर्चा हुई, कांग्रेस और आप के बीच सीटो का समझौता हुआ है. दिल्ली में लोकसभा की 4 सीट पर AAP लड़ेगी. इसमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर आप लड़ेगी वहीं दिल्ली में कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी.

गुजरात की बात करें तो यहां दो लोकसभा सीट भरूच और भावनगर पर AAP चुनाव लड़ेगी. वहीं चाडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. हालांकि पूरे पंजाब में साथ चुनाव लड़ने को लेकर बात नहीं बन पाई है.

दिल्ली (7 सीटों) में कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी. गुजरात (26 सीटों) में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी. हरियाणा (10 सीटें) में कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी. चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी. गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.