मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कंट्रोल रूम शुरू, समस्या होने पर 0120-2978702 पर करें संपर्क
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से जुड़ी जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित मतदान स्थलों पर होगा।
मतदान संबंधी जानकारी के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी समस्या, जानकारी या समाधान के लिए कंट्रोल रूम का फोन नंबर जारी किया है। मतदाता और संबंधित लोग 0120-2978702 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी शिकायतों और आवश्यक जानकारियों का समाधान किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियों की निगरानी की जा रही है।