मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए गौतमबुद्धनगर में मतदान केंद्रों का विवरण जारी, 42 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

0 33

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर गौतमबुद्धनगर जिले में मतदान स्थलों का विवरण जारी कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने जिले में प्रस्तावित सहायक मतदेय स्थलों को मंजूरी दे दी है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर अजीत कुमार सिंह ने जिले के सभी नागरिकों और मतदाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ मंडल में शामिल गौतमबुद्धनगर जिले में विधान परिषद चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मूल और सहायक मतदेय स्थलों का निर्धारण किया गया है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 25 मतदेय स्थल निर्धारित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिले में मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 13 मतदान केंद्रों पर 24 मूल मतदेय स्थल और एक सहायक मतदेय स्थल शामिल है।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

वहीं, मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 17 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें 13 मतदान केंद्रों पर 13 मूल मतदेय स्थल और चार सहायक मतदेय स्थल शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्वाचन से संबंधित जानकारी के लिए प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं का पालन करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.