Corona Update: देश में 24 घंटे में 21,880 नए संक्रमित, 60 लोगों की मौत

0 561

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 21,880 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 21,219 है। जबकि इससे 60 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 31 लाख 71 हजार 653 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.46 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 49 हजार 482 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 95 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 16 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.