Corona Update: झारखंड में कोरोना के 413 एक्टिव केस, 66 नए केस

0 242

रांची: झारखंड में कोरोना के 66 नए केस मिले हैं। जबकि 66 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसमें सबसे अधिक 139 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में है। गुरुवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 66 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से नौ, देवघर से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 29, गढ़वा से दो, गुमला से एक, हजारीबाग से तीन, कोडरमा से एक,लातेहार से तीन, लोहरदगा से चार, रामगढ़ से दो, रांची से नौ और सरायकेला से एक मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 500 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 106 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 413 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 35 हजार, 757 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.