Covid 19 : कोविड के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 2539 लोगों को हुआ कोरोना, 60 की मौत

0 558

Covid 19 : देश में एक दिन बाद ही कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,539 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 60 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि कल यानी बुधवार को देश में कोरोना के 2,876 मामले सामने आए थे।

गुरुवार को कोरोना के नए मामलों में 337 की कमी दर्ज की गई है।देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 4,491 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब एक्टिव केस घटकर 30,799 हो गए हैं। ये कुल मामलों का 0.07 फीसद है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर अब 5,16,132 हो गई है। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है। देश में 180.71 करोड़ से ज्यादा कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में कोरोना की पहली खुराक लगभग 97 करोड़ लोगों को लग चुकी है। वहीं, 81.71 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोविन की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार दो करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी देश में 16 मार्च से 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी टीकाकरण शुरू हो चुका है। वैक्सीनेशन के लिए इस एज ग्रुप के 3.83 लाख से ज्यादा बच्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 15 से 17 साल की उम्र के पौने 6 करोड़ से ज्यादा जबकि 18 से 44 साल की उम्र के 62 करोड़ से ज्यादा लोग टीके के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

Also Read: Earthquake in Iran – ईरान में आए 6 की तीव्रता से तेज भूकंप के झटके , जापान में भी हिली धरती 20 लाख घरों में बिजली गुल
रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.