राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित मुफ़्त स्वास्थ शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

0 297

बलिया: बलिया जिले की नगर पंचायत रेवती में मुफ़्त स्वास्थ्य सुविधा कैम्प के समापन दिवस के दिन पूरे रेवती से 2500 से भी ज़्यादा मरीज़ों ने मुफ़्त जाँच, मुफ़्त चिकित्सा एवं मुफ़्त दवा का लाभ लिया। जुलाई के फर्स्ट वीक में अंतिम दिन लोगो की भीड़ ने ज़ोर शोर से राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा हुई इस पहल की सराहना की और भविष्य में इसे जारी रखने का अनुरोध किया ।

कैम्प समापन के दिन पूर्व चेयरमैन ज़िला सहकारी बैंक बलिया माननीय श्री अशोक कुमार पाठक भी उपलब्ध रहे एवं आश्चर्यचकित हो कर राजेश सिंह दयाल द्वारा लिए इस पहल की सराहना की एवं लखनऊ से मंगाई जाँच मशीनों का मुआइना भी किया ।

चंदन हॉस्पिटल लखनऊ से संबद्ध होकर किए इस कैम्प में चंदन हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने उत्सुकता से हिस्सा लिया जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पे डॉ. साक्षी पांडेय, एमडी मेडिसिन के तौर पर डॉ. देबब्रत मिश्रा, बच्चा रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. चंद्रमनी, श्वास रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. दीपेन प्रमुख तौर पर उपलब्ध रहे।

कैम्प के संचालन हेतु प्रमुख सहयोग शांति हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. आर बी एन पांडेय, डॉ. अभय तिवारी, भोला ओझा एवं अप सभापति साधन सहकारी समिति डुमरिया के श्री मिथलेश कुमार पटेल जी ( मिट्ठू) का रहा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.