दिल्ली के विश्वास नगर में बैग से बरामद हुआ युवती का शव, फॉरेंसिक टीम मौके पर

0 384

नई दिल्ली: दिल्ली के विश्वास नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर संदिग्ध बैग में 23 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि विश्वास नगर के एकएक कमरे में संदिग्ध बैग होने की सूचना पीसीआर कॉल में मिली थी। कॉल मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई और बैग खोलने पर एक महिला (23) का गला घोंटा हुआ शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की की पहचान समा (23) के तौर पर हुई है। लड़की की हत्या करने के बाद लाश को बैग में छुपाया गया। लड़की की हत्या करने का आरोप मंगेतर पर ही है।आरोपी मंगेतर फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी ने लड़की की दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या की।

अधिकारी ने कहा, “उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। अब तक की जांच में एक संदिग्ध के बारे में पुख्ता सुराग मिले हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। पुलिस टीमें पूरे अपराध क्रम को जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.