ठाणे: घर में मिली खिलाड़ी की लाश, मिराज से कबड्डी खेलकर लौटी थी वापस, हत्या की आशंका

0 382

ठाणे: मिराज (Miraj) से कबड्डी (Kabaddi) खेलने के बाद वापस लौटी युवती (Girl) की लाश उसके बालकुम स्थित घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। उसके साथ अत्याचार एवं हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस संदर्भ में कापुरबावड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

बालकूम इलाके के कोलशेत में अपने परिवार के साथ रहने वाली 17 वर्षीय लड़की मिराज में कबड्डी खेलने गई थी। उसी समय उसके परिवार के लोग शादी समारोह में भाग लेने पुणे गए थे। मिराज में कबड्डी का खेल खत्म होने के बाद उसकी मां ने उसे पुणे आने के लिए कहा था, लेकिन युवती ने कहा कि उसे कुछ काम है और वह गुरुवार की रात कोलशेत स्थित अपने घर पहुंची।

घर पहुंचने के बाद से युवती का परिवार के किसी सदस्य से कोई संपर्क नहीं हुआ। शनिवार को दुर्गंध आने पर जब कमरा खोला गया तो युवती कमरे में मृत पाई गई। पुलिस ने शव को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस बीच पता चला है कि पीड़ित लड़की की हत्या की गई है।

भाजपा आदिवासी मोर्चा की जिला अध्यक्ष नताशा सोलकरसोलकर ने बताया कि रविवार दोपहर पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण और यह भी पता चलेगा कि क्या युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था, मृत लड़की के शव का बालकूम वैकुंठ धाम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.