नेपाल बस हादसे में मरने वालो की संख्या हुई 18,सभी नेपाली नागरिक,घायलो में पांच भारतीय नागरिक

0 217

मोतिहारी/वीरगंज। नेपाल के बारा जिला के अमलेखगंज में गुरुवार को हुए बस हादसा में मरने वालों की संख्या बढकर 18 हो गई है।दुर्घटना में 8 लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी।शेष लोगो की मौत नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान हो गयी है।वही 25 से ज्यादा घायलों का इलाज अभी चल रहा है।जिसमे कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मरने वालो में सभी नेपाली नागरिक है।जबकि वही घायल लोगो में पांच भारतीय भी शामिल है। सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है।इसमे नेपाल के बारा जिला के 6,पर्सा जिला के 4,चितवन जिला के 3 ,मकवानपुर जिला के 2 व ओखलढुंगा ,गोरखा व धनुषा जिले के 1-1 मृतक शामिल हैं।

घायलों में भी ज्यादातर पर्सा,बारा, मकवानपुर व चितवन के जिला के यात्री शामिल हैं।वहीं,इस हादसे में घायल भारतीय नागरिकों में से दो का इलाज हेटौड़ा के चेरहुल अस्पताल में चल रहा है।वही चार लोगो को बेहतर इलाज के लिए पटना लाया गया है।घायल लोगो में मोतिहारी निवासी सन्तोष ठाकुर (40) व शत्रुध्न ठाकुर( 42 )भी शामिल हैं।ये मकवानपुर के सीमा चौक पर रहते थे।वे घर लौट रहे थे,जिस क्रम में घायल हो गए।हादसे का शिकार बस का ड्राइवर दीप्ति नारायण ढकाल जो नेपाल के सयंग्जा खोला निवासी है।जिसका इलाज भी हेटौड़ा अस्पताल में चल रहा है।उसने पुलिस को बयान दिया है कि ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई।

इस बाबत बारा जिला के एसपी होविन्द्र बोगटी ने बताया कि बस नारायण घाट से वीरगंज आ रही थी,इसी बीच 15 फीट नीचे खाई में गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गई।मृतकों के शिनाख्त के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।घायलों का उपचार जारी है।दुर्घटना की जांच नेपाल पुलिस के डीआईजी के नेतृत्व में एक टीम द्वारा की जा रही है।हादसे में मरने वालो में 10 पुरूष और 8 महिला शामिल है। वहीं घायलाें में गंभीर स्थिति में 4 लोग है वही 21 लोग समान्य रूप से घायल हैं।

-मृतकों की सूची

1.लीलाराज चौधरी 40वर्ष

जिल्ला बारा कलैया उपमहानगरपालिका वार्ड नं.2

2.नन्द कुमारी पुडासैनी 63 वर्ष

जिला चितवन खैरहनी नगरपालिका वार्ड नं 5 बुडौली

3.सफल कँडेल 14 वर्ष

जिला चितवन कालिका नगरपालिका रमाईलो चौक

4.सोम प्रसाद चौरासिया 65 वर्ष

जिला पर्सा बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं.16

5.मन्निदेवी चौरासिया 35 वर्ष

बीरगंज वार्ड नं.16

6.शुभलक्ष्मी श्रेष्ठ 55वर्ष

जिला मकवानपुर हेटौंडा उपमहानगरपालिका वार्ड नं.7

7.स्वस्तिका श्रेष्ठ 19वर्ष

हेटाैंडा वार्ड नं.7

8.नाजलिन खातुन 35 वर्ष

जिला बारा कलैया उपमहानगरपालिका वार्ड नं.10

9.सुरेश बिका 28वर्ष

जिला बारा जीतपुर सिमरा उपमहागरपालिका वार्ड नं.22

10.ईताजत अंसारी 26 वर्ष

जिला बारा कलैया नगर पालिका वार्ड 10

11.लाल बहादुर बोगटी 35वर्ष

जिला ओखलढुङ्गा

12.मनोरथ पुडासैनी 35 वर्ष

जिला चितवन खैरेनी नगरपालिका वार्ड नं.5

13.अम्बिका कँडेल 35 वर्ष

जिला गोर्खा

14.संतोष कुमार राय 50 वर्ष

जिल्ला धनुषा जनकपुर उपमहानगरपालिका वार्ड नं.5

15.प्रितिका चौधरी 16वर्ष

जिला बारा करैयामाई गाउँपालिका वार्ड नं.2

16.रामआश्रय राय यादव 55 वर्ष जिला बारा सुवर्ण गाउँपालिका वार्ड नं.7

17.गया राउत कम्कर 47 वर्ष

जिला पर्सा सखुवा परसौनी गाउँपालिका वार्ड नं.6

18.मालती देवी चौरसिया 60 वर्ष जिला पर्सा बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं.16

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.