ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी टैक्स लगाने पर फैसला आज

0 367

नई दिल्ली : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक बुधवार को होगी। जीएसटी परिषद इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी (28% GST) लागू करने के तौर-तरीकों पर फैसला करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की ऑनलाइन बैठक होगी। केंद्र और राज्य सरकार के कर अधिकारियों की विधि समिति ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर एक नया नियम जोड़ने का सुझाव दिया है। जीएसटी परिषद 02 अगस्त को होने वाली बैठक में समिति की सिफारिशों पर विचार करेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की 11 जुलाई को हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ में लेन-देन की पूरी राशि पर 28 फीसदी की दर से कर लगाने का निर्णय किया गया था। जीएसटी परिषद के इस निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद इसको लेकर यह बैठक हो रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.