तीन राज्यों में हार, INDIA गठबंधन में दरार! फिर भी पार्टी को मुश्किल में छोड़ राहुल गांधी चले विदेश दौरे पर

0 324

नई दिल्ली: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) में कांग्रेस (Congress) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को बीजेपी (BJP) के हाथों हार झेलनी पड़ी है, जिसके बाद हार की समीक्षा करने के बजाए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi’s foreign tour) चार देशों की यात्रा करने जाने वाले हैं। राहुल गांधी 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक इंडोनेशिया (Indonesia) सहित चार देशों की यात्रा करेंगे। उनके इस विदेश यात्रा पर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

राहुल अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलयेशिया और वियतनाम जाएंगे। वह विदेश यात्रा पर तब जा रहे हैं, जब संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। यही नहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में जारी अनबन की वजह से पार्टी को बुधवार को होने वाली बैठक टालनी पड़ी है। इस अहम मौके पर राहुल की विदेश यात्रा कई तरह के सवालों को पैदा कर रहा है।

राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर सवाल खड़े होने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर सफाई भी दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल की विदेश यात्रा पहले से ही सुनियोजित थी। ऐसे में उनके दौरे पर सवाल उठना सही नहीं है। हालांकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से जुड़े सहयोगियों का मानना है कि ऐसे में जब पार्टी के साथ गठबंधन संकट में है, तब उन्हें यह यात्रा टाल देनी चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर महीने में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनवा हुआ था। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिरोजम में चुनाव हुए थे। जहां कांग्रेस को केवल एक राज्य तेलंगाना में जीत मिली है। उसके अलावा सभी राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो बीजेपी ने भारी मतों के साथ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.