Delhi Capitals vs Mumbai Indians : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, फिर सीजन का पहला मैच हारी रोहित की टीम

0 843

Delhi Capitals vs Mumbai Indians  : आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई को एक बार फिर सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे,दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवरों में 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 48 रन ललित यादव ने बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने भी 38 रन की बेहतरीन पारी खेली। मुंबई की टीम अक्सर आईपीएल के शुरुआती मैच हार जाती है और बाद के मैचों में लय पकड़ती है। यह टीम सबसे ज्यादा पांच बार ट्रॉफी जीत चुकी है, लेकिन अधिकर मौकों पर इसे शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

Also Read:- DC vs MI IPL : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच…

रिपोर्ट -शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.