दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम लाइव पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को बचाया

0 288

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक 28 वर्षीय व्यक्ति की जान बच गई, जो शुक्रवार को दिल्ली में अपने घर में आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।पीड़ित ने आत्महत्या की कोशिश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो भी प्रसारित किया था। पुलिस ने बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई।कॉल करने वाले ने बताया कि उसके छोटा भाई ने आत्महत्या के प्रयास को इंस्टाग्राम पर लाइवस्ट्रीम किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि फर्श बाजार पुलिस स्टेशन के एसएचओ तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के बाद अपनी टीम के साथ शाहदरा स्थित छोटा ठाकुर स्थान पर पहुंचे, और उस व्यक्ति को तुरंत बचा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि उसने अपनी बांहों पर ब्लेड से चोटें पहुंचाईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह व्यक्ति वैवाहिक विवाद में फंसा हुआ है और उसके दो बच्चे हैं। आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.