ठंड से कांपी ‘दिल्ली’, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे

0 330

नई दिल्ली: उत्तर भारत (North India) इन दिनों कड़ाके की ठंड (Severe Cold) से जूझ रहा है। दिन भर ठिठुरन एवं गलन का एहसास बना रहा। सर्दी (Cold) से बचने के लिए लोग कहीं अलाव तो कहीं हीटर जलाकर हाथ तापते हुए देखे गए। दिन भर ठिठुरन एवं गलन का एहसास बना रहा। राजधानी में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, यहां बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बर्फीली हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा भी छाया रहा। रविवार को भी दिन भर ठिठुरन एवं गलन का एहसास बना रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग कहीं अलाव तो कहीं हीटर जलाकर हाथ तापते हुए देखे गए।

टूटा 5 साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह पिछले 5 साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। ठंड के साथ दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। इंडियन रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आने जाने वाली करीब 23 ट्रेनें 1 से 6 घंटे तक लेट चलीं। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

इन राज्यों में भी ठंड का कहर
वहीं राजस्थान के सीकर में तापमान सीजन में पहली बार शून्य से नीचे चला गया। यहां तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में भी भीषण ठंड का सितम जारी रहा। यहां के नारनौल में 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.