मुजफ्फरनगर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप 4 और नए मरीज मिलें, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 82

0 349

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहें है। गत दो दिनों से राहत थी, लेकिन एक दिन में 4 नए डेंगू के मरीज मिले है। जनपद में अभी 82 डेंगू के एक्टीव मरीज है। ये आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्प्ताल में भी 4 नए मरीजों को डेंगू वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। डेंगू वॉर्ड में मरीजों की संख्या बढ़ कर 8 हो गई है। इसके अलावा डेंगू वॉर्ड में वायरल बुखार के मरीजों को भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सभी वॉर्ड वायरल बुखार से पीडित मरीजों से भरे पडे है।

गुरुवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही पर्ची कटाने को लेकर मरीजों की लम्बी लाइन लग गई। इसमें सबसे अधिक मरीज सर्दी-खांसी, नजला-जुकाम, बुखार व वायरल बुखार के मिले। डाक्टरों का कहना है कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ गई है। जबकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को गर्मी का भी अहसास हो रहा है। मौसम में हुए बदलाव के चलते लोग बीमार पड़ रहे है। हांलाकि जनपद में जिला मलेरिया विभाग की टीम लगातार गांव देहात का भ्रमण कर एंटी लार्वा की खोज कर रही है। एक दिन पहले पुरकाजी ब्लॉक के गांव छपरा में 90 प्रतिशत घरों में एंटी लार्वा मिला था। जिसके लिए टीम ने गांव में लोगों को लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी थी। गांव में कैंप लगाया गया था। जिसके बाद एक महिला में कार्ड से डेंगू की पुष्टी हुई थी। लेकिन अभी भी अन्य गांव में एंटी लार्वा मिल रहा है। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है।

शहर और गांव क्षेत्र में घरों में निरीक्षण किया जा रहा है। जहां पर भी एंटी लार्वा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। गांव के लोगों की जांच की जा रही है। गुरुवार को जनपद में कुल 4 नए केस डेंगू के मिले है। जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या बढ कर 82 हो गई है। 4 मरीजों को डेंगू वॉर्ड में भर्ती कराया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.