Deoria : अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा, गोरखपुर-देवरिया में जताया विरोध

गोरखपुर में सड़कों पर जमा छात्रों का कहना है कि पहले तो तीन साल से सेना में भर्ती नहीं हो रही थी। अब सिर्फ चार साल की नौकरी वाली योजना पेश कर दी। ये हमारे साथ धोखा है।

0 786

Deoria | उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विरोध हो रहा है। विरोध का असर अब गोरखपुर और देवरिया में भी देखने को मिल रहा है।

आक्रोशित युवाओं ने गोरखपुर के सहजनवां रोड पर जाम लगाया। उन्होंने चार साल की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए और इस व्यवस्था को बदलने की मांग की।

युवाओं ने खजनी थाना क्षेत्र से पैदल विरोध करते हुए सहजनवां रोड पर पहुंचे हैं। गोरखपुर में सड़कों पर जमा छात्रों का कहना है कि पहले तो तीन साल से सेना में भर्ती नहीं हो रही थी। अब सिर्फ चार साल की नौकरी वाली योजना पेश कर दी। ये हमारे साथ धोखा है।

नौजवानों ने गोरखपुर खजनी मार्ग को करीब डेढ़ घंटे जाम कर दिया, जिससे वाहनों को लंबी कतार लग गई। इसके अलावा कालेसर जीरो प्वाइंट पर गोरखपुर-लखनऊ हाईवे जाम करने जा रहे बच्चों को प्रशासन और पुलिस के जिम्मेदारों ने समझा बुझाकर कर शांत कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटा अफरा तफरी का माहौल रहा।।

Also Read : Deoria : गंडक नदी में डूबे किशोरों का शव बरामद, मचा कोहराम

 

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय, देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.