डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल करेंगे गरीब कल्याण सभा को संबोधित, गरीब कल्याण सभा में 5000 लोगों को लाने का रखा गया लक्ष्य

0 453

सुलतानपुर: मोदी सरकार के 8 साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से जनता के द्वार पर जा रही है। इसी क्रम में 8 जून बुधवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में पहुंच रहे हैं।

मौर्य बुधवार को 10:30 बजे पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में गरीब कल्याण सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्री मौर्य हेलीकॉप्टर द्वारा 10:15 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। हेलीपैड पर भाजपा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद सड़क मार्ग से पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार पहुंच गरीब कल्याण सभा को संबोधित करेंगे।

गरीब कल्याण सभा का संयोजक जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल को बनाया गया है। सभा में 5000 लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य है।लाभार्थियों को लाने की जिम्मेदारी एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय , सीताराम वर्मा व राजेश गौतम को सौंपी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.