डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

0 460

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ आवास पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शिक्षाविद् और महान विचारक थे। राष्ट्र की एकता और विकास में योगदान के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उनके व्यक्तित्व व

कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मानवता के सच्चे उपासक थे। प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक विधान-एक निशान-एक प्रधान के नायक थे। उनका जीवन दर्शन आज भी अनुकरणीय है। हम सबको उनके जीवन दर्शन और सुकृत्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.