मस्जिद में पढ़ी जा रही थी डिप्टी गवर्नर के जनाज़े की नमाज़, अचानक हुआ ब्लास्ट और मर गए 11 लोग, 30 घायल

0 300

काबुल: तालिबान शासित अफगानिस्तान में 2 दिनों के भीतर दूसरा बम ब्लास्ट हुआ है। मस्जिद में बम धमाके में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में तालिबान अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि तालिबान के प्रांतीय डिप्टी गवर्नर के जनाजे के लिए मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी, तभी यह धमाका हुआ। हादसे में मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि अभी 30 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमे से कुछ की हालत नाज़ुक है।

आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक, प्रांतीय डिप्टी गवर्नर की भी कुछ दिन पहले एक हमले में मौत हो गई थी, उन्हीं की याद में हादसे वाली जगह पर नमाज पढ़ी जा रही थी। आंतरिक मंत्रालय के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर के मुताबिक, गुरुवार को नबावी मस्जिद के पास ब्लास्ट में मारे गए लोगों में पुलिस अधिकारी भी शामिल थे । ताकोर ने कहा कि आशंका है कि मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। बता दें कि, बीते दिनों बदख्शां की राजधानी फैजाबाद में हुए आतंकी हमले में डिप्टी गवर्नर निसार अहमद अहमदी के साथ उनके ड्राइवर की भी जान चली गई और 10 अन्य लोग जख्मी हो गए थे।

मंगलवार को हुए एक कार बम ब्लास्ट में बदख्शां के डिप्टी गवर्नर निसार अहमद अहमदी की जान चली गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, संचार और संस्कृति के प्रभारी अफगान अधिकारी मोअजुद्दीन अहमदी ने जानकारी दी है कि, बघलान में एक पूर्व अफगान पुलिस प्रमुख सफीउल्लाह समीम गुरुवार को धमाके में मारे गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.