ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, मासिक निरीक्षण में जांचीं सील, ताले और सीसीटीवी व्यवस्था
गौतमबुद्धनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले और सील की गहन जांच की। जांच में सभी ताले और सील पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इसके साथ ही वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित मिले।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने के निर्देश
निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था लगातार सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।
निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं मिलीं व्यवस्थित
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।