डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा, सीसीटीवी और सील की जांच, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

0 7,508

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

वेयर हाउस गोदाम का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुरक्षा में लगे संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गौतम बुद्ध नगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस गोदाम में पहुंचकर मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भैरपाल सिंह, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं पुलिस के सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में निरीक्षण के दौरान ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस के ताले पर लगी सील की जांच की, जो की सही पाई गई। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सीसीटीवी कैमरों का भी गहनता से अवलोकन किया गया, सभी कैमरे क्रियाशील पाए गए। इस दौरान खिड़कियों एवं रोशनदान की सुरक्षा का भी जायजा लिया जो की संतोषजनक मिली। इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे संबंधित पुलिस अधिकारियों को ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान ईवीएम/ वीवीपैट वेयर हाउस की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.