Earthquake In Andaman Nicobar: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता

0 456

नई दिल्ली: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar islands) में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज 4.0 तीव्रता के भूकंप आया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

10 नवंबर को भी आया था भूकंप
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar islands) में 10 नवंबर को भी भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 10 नवंबर को लगभग 2:29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

3 व 2 सितंबर को महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
बता दें कि इससे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 3 सितंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। इसके पहले दो सितंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.