रणबीर कपूर को ED का समन, छह अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया; जानें मामला

0 357

मुंबई : देशभर में इस वक्त एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की ओर से लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। अब ED की जांच के दायरे में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर का भी नाम सामने आया है। जांच एजेंसी ने बुधवार को महादेव ऑनलाइन लाटरी जांच मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजा है। बता दें कि ED को शक है कि इस महादेव ऑनलाइन लाटरी केस में हवाला के जरिए कलाकारों को पैसे दिए गए हैं।

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की ओर से महादेव ऑनलाइन लॉटरी जांच मामले में भेजे गए समन में अभिनेता रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। खबर है कि रणबीर कपूर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। इस कारण ED की ओर से उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.