प्रतापगढ़ में कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

0 489

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बेनी का पुरवा गांव में एक कच्चे घर की दीवार और छप्पर गिरने से मलबे में दब कर एक महिला की मौत हो गयी।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जिले में महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेनी का पुरवा (ऐधा) में बीती देर रात कच्ची दीवार गिरने से 65 वर्षीय रामादेवी पत्नी स्वर्गीय रामलखन तिवारी की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के समय महिला छप्परनुमा घर में सो रही थी।

बारिश से कमजोर हुयी कच्चे घर की दीवार अचानक छप्पर के साथ भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में महिला दब गयी। जिससे उसकी मौत हो गई। शोरगुल सुनकर ग्रामीण व परिजनों ने मलबे को आनन फानन में हटाया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.