हैरतंअगेज! 30 साल पहले किया गया था भ्रूण को फ्रोजन, अब पैदा हुए बच्चे

0 118

वॉशिंगटन: अमेरिका के टेनेसी राज्य से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है यहाँ आज से लगभग 30 साल पहले भ्रूण को जमाया (frozen) गया था, अब उस भ्रूण से जुड़वां बच्चे पैदा हुए हैं। इतने लंबे समय तक किसी भ्रूण को जमा कर रखना तथा फिर उससे सफलतापूर्वक बच्चों के जन्म का यह एक नया रिकॉर्ड है। भ्रूण को 22 अप्रैल 1992 को लगभग 128 डिग्री सेंटीग्रेड यानी 200 फैरनहाइट पर लिक्विड नाइट्रोजन में रखा गया था।

प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार बच्चों की मां रेशेल रिजवे ने 31 अक्टूबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इनके पिता फिलिप रिजवे इस खबर से बहुत उत्साहित थे। उन्होंने इसे ‘माइंड ब्लोइंग’ बोला। राष्ट्रीय भ्रूण दान केंद्र (NEDC) के मुताबिक, लिडिया एन और टिमोथी रोनाल्ड रिजवे ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। ध्यान हो कि NEDC एक निजी आस्था आधारित संगठन है। इससे पहले वर्ष 2020 में ऐसे ही एक जमे हुए भ्रूण से 27 वर्ष पश्चात् बच्चे का जन्म हुआ था।

राष्ट्रीय भ्रूण दान केंद्र (NEDC) जो एक निजी आस्था आधारित संगठन है, उनके अनुसार, लिडिया एन एवं टिमोथी रोनाल्ड रिजवे ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले 2020 में ऐसे ही एक जमे हुए भ्रूण से 27 वर्ष पश्चात् बच्चे का जन्म हुआ था। इसके लिए एक अज्ञात शादीशुदा जोड़े के लिए आईवीएफ का उपयोग करके यह जुड़वां भ्रूण तैयार किया गया था। शादीशुदा जोड़े में पुरुष की आयु करीब 50 थी। उन्होंने इसे अमेरिका के पश्चिमी तट की एक फर्टिलिटी लैब में 2007 तक रखा था। बाद में इस जोड़े ने इसे नोक्सविले में NEDC को दान दे दिया ताकि दूसरा जोड़ा इसका उपयोग कर सके।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.