40 साल के आतंक का अंत : अतीक-अशरफ को दफनाया गया, नाबालिग बेटे पहुंचे, नहीं आई बीवी शाहिस्ता परवीन

0 362

प्रयागराज। 40 साल के अतीक के साम्राज्य का आतंक का अंत हो गया है। अतीक औरअशरफ को कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके शवों को कब्रिस्तान लाया गया। कब्रिस्तान में मिट्‌टी देने अतीक के दोनों नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान मिट्‌टी देने पहुंचे, लेकिन अतीक की फरार बीवी शाहिस्ता परवीन नहीं पहुंची।

बता दें कि गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ के शव को कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके शवों को कब्रिस्तान लाया गया। गैंगस्टर अतीक अहमद के नाबालिग बेटों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान लाया गया। कब्रिस्तान में अतीक के करीबी और रिश्तेदार मिट्‌टी देने पहुंचे। अतीक की बीवी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो अतीक की मिट्‌टी में शामिल होगी या नहीं। बताया गया कि अतीक की बेगम शाहिस्ता परवीन भी कब्रिस्तान पहुंची है ताकि आखिरी बार अपने शोहर का चेहरा देख सके।

ये इसलिए हुआ क्यों कि कई महिलाएं समूह में आई थी और उनमें से एक महिला जिद कर रही थी। इस पर अफवाह फैल गई कि जिद करने वाली महिला अतीक की बीवी शाहिस्ता परवीन है, पुलिस या प्रशासन की तरफ से नहीं बताया गया है कि जिद करने वाली महिला अतीक की बीवी है या काेई और। इस पर संशय बना हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.