आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जनपद लखीमपुर खीरी के भ्रमण पर

0 780

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल कल दिनांक 12 जून, 2022 को जनपद लखीमपुर के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कल मंत्री जी 01ः00 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग, लखीमपुर खीरी में लखीमपुर खीरी व सीतापुर जनपद के आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।

तत्पश्चात 2ः30 बजे निरीक्षण भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे और 3ः30 बजे विलोपी मेमोरियल हॉल में ‘गरीब कल्याण रैली’ से संबंधित कार्यक्रम में मंत्री सम्मिलित होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.