इटावा में वर्दी पहनकर लोगों से वसूली करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार

0 704

इटावा: इटावा जनपद में सर्राफा व्यापारी से अवैध वसूली करने के प्रयास में फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी दरोगा के पास से पुलिस की वर्दी समेत तंमचा आदि बरामद हुआ है। मामले में आरोपी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस बीती रात बुधवार को वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर सवार युवक पुलिस की वर्दी में आ रहा है, वह लोगों से वर्दी का रौब गांठ कर अवैध वसूली करता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रामलीला रोड पर सघनता से वाहन चेकिंग करना शुरू कर दी गई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने टॉर्च दिखाकर रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे घेराबंदी करते हुए गाड़ीपुरा चौराहा से पकड़ लिया।

एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया युवक विपिन यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी मिलकिया थाना चौबिया, इटावा है और उसके पास से वर्दी में बैज व मोनोग्राम, बिल्ला, बेल्ट, लाल जूते, खाकी मौजे,एक खाली पुलिस का पहचान पत्र, दो सोने की चैन, एक तमंचा दो जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी दरोगा बनकर ज्वैलर्स के पास जाता है और अपनी आर्टिफिशियल चैन को असली चैन से बदल लेता है, साथ ही वर्दी का रौब दिखाकर वाहनों की चेकिंग कर अवैध वसूली करता है। अभियुक्त इससे पहले भी कई अपराधों में जेल जा चुका है।

पुलिस से शिकायत करने वाले सर्राफा व्यापारी अमित सोनी ने बताया कि उनकी दुकान बाजार में स्थित है। उनकी दुकान पर पुलिस की वर्दी पहनकर विपिन यादव आया था और रौब गांठते हुए उनसे अवैध वसूली करने का प्रयास किया था। शक होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस को जानकारी देते ही फर्जी दरोगा दुकान से भाग गया था, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.