फेमस वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का ब्रेन हेमरेज से निधन

0 423

नई दिल्ली: वाघ बकरी चाय के निर्देशक और मालिक पराग देसाई का आज निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। गुजरात की फेमस वाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई 49 वर्ष के थे. ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और आज उनका निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक के दौरान पराग देसाई गिर गए थे, जिसके बाद उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पराग एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.