दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0 269

नई दिल्ली : दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके के मोहन गार्डन में स्थित तीन मंजिला इमारत में सोमवार की सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुबह छह बजे मिली घटना की जानकारी

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना सुबह छह बजे फोन पर मिली थी जिसके बाद 20 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। बचाव अभियान जारी है और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अभी तक यह जानकारी प्राप्त होने की है कि इस घटना में कितना नुकसान हुआ है।

तीन मंजिला इमारत में आग

उन्होंने कहा कि यह घटना मोहन गार्डन में स्थित तीन मंजिला इमारत में हुई है, जिसमें दुकानें भूतल पर हैं और ऊपरी मंजिल का उपयोग रिहायशी इस्तेमाल के लिए है। इस घटना का कारण शॉर्ट- सर्किट को बताया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.