तिहाड़ जेल में वर्चस्व की लड़ाईः दो गुटों में झड़प, एक-दूसरे पर सुए से किया हमला; चार कैदी घायल

0 294

नई दिल्ली: एक संदिग्ध गैंगवार और जेल के अंदर वर्चस्व की लड़ाई में दिल्ली तिहाड़ की जेल नंबर 3 के अंदर कैदियों के दो समूह आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर सुए से वार किए। इस झड़प में चार कैदी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस ने घटना के संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, घायल अलग-अलग समूहों से थे। हमले का कारण जेल के अंदर वर्चस्व स्थापित करना था। अधिकारी ने कहा, “घायलों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.