ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से आमजन के लिए उपलब्ध; ऐसे कर सकेंगे नामों का निरीक्षण

0 38

गौतमबुद्धनगर : जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आवश्यक संशोधनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार की गई मतदाता सूचियां अब 10 जून 2026 से आमजन के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मंगलेश दुबे ने बताया कि गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य में आवश्यक संशोधन किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचक नामावलियां तैयार कर ली गई हैं।

अंतिम प्रकाशन के बाद जनता के लिए खोले गए अभिलेख

उन्होंने बताया कि तैयार की गई निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रकाशित मतदाता सूची की एक-एक प्रति संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई है, ताकि नागरिक आसानी से उनका अवलोकन कर सकें।

इन कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची

अपर जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रतियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में 10 जून 2026 से निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।

नागरिक कर सकेंगे नामों का सत्यापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक संबंधित कार्यालयों में जाकर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर सकते हैं। इससे मतदाता अपने नाम और अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.